मेरिका की राजधानी वॉशिंगटन स्थित Washington Hilton होटल में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेट्स डिनर के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति JD Vance मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनते ही सीक्रेट सर्विस हरकत में आई और राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति को सुरक्षा घेरे में लेकर तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों और मेहमानों में भगदड़ जैसे हालात बन गए और कई लोग मेजों व कुर्सियों के पीछे छिप गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर ने सुरक्षा घेरे को भेदने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। शुरुआती जानकारी में एक संदिग्ध के मारे जाने और दूसरे के गिरफ्तार होने की बात कही गई, हालांकि कई रिपोर्ट्स में एक ही हमलावर के हिरासत में होने की पुष्टि की गई है। घटना में एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उसकी जान बच गई।
घटना के बाद कार्यक्रम को रोक दिया गया और पूरे होटल परिसर को सुरक्षा एजेंसियों ने घेर लिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि “सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शानदार काम किया,” साथ ही बताया कि संदिग्ध को काबू में कर लिया गया है। फिलहाल FBI और अन्य एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।
