जालंधर में AAP वर्करों का विरोध प्रदर्शन, लवली स्वीट के बाहर ‘गद्दार’ लिखने की कोशिश, हरभजन के खिलाफ भी नारेबाजी

जालंधर में AAP वर्करों का विरोध प्रदर्शन, लवली स्वीट के बाहर ‘गद्दार’ लिखने की कोशिश, हरभजन के खिलाफ भी नारेबाजी

जालंधर में आम आदमी पार्टी के वर्करों ने राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बीजेपी में शामिल होने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला शहरी प्रधान अमृतपाल सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अशोक मित्तल पर पंजाब और पार्टी से “गद्दारी” का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने लवली स्वीट के बाहर विरोध जताया, जहां लाल पेंट से ‘गद्दार’ लिखने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया और धक्का-मुक्की भी हुई।

इसके बाद वर्कर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर के बाहर पहुंचे, जहां ‘पंजाब के गद्दार’ लिखे पोस्टर लहराकर विरोध जताया गया। भारी पुलिस और सीआरपीएफ तैनाती के बीच प्रदर्शनकारियों को घर के गेट तक नहीं पहुंचने दिया गया। इस प्रदर्शन के लिए AAP नेतृत्व ने पहले से ब्लॉक अध्यक्षों, पार्षदों और पदाधिकारियों को बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचने के निर्देश दिए थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *