जालंधर देहात के नकोदर क्षेत्र में बिलगा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरजंट सिंह और मनदीप सिंह से कुल 260 नशीली गोलियां बरामद की हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने गांव संगोवाल से मनजीत कौर उर्फ रानो को 55 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।