लुधियाना: इश्क बना मौत की वजह, युवती के भाई ने प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला

लुधियाना: इश्क बना मौत की वजह, युवती के भाई ने प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला

लुधियाना में डेढ़ साल पुराने प्रेम संबंध का दर्दनाक अंत ऑनर किलिंग में हुआ। युवती के परिवार ने पहले प्रेमी ओंकार सिंह को समझाया, चेतावनी दी और पंचायत भी बुलाई, लेकिन दोनों मिलते रहे। इसके बाद परिवार ने युवती की शादी कर दी, मगर शादी के बाद भी दोनों की बातचीत जारी रही, जिससे युवती का तलाक हो गया।

तलाक के बाद युवती के मायके लौटने पर ओंकार फिर उससे मिलने लगा। इससे गुस्साए युवती के भाई और रिश्तेदारों ने ओंकार को किडनैप कर लिया और चलती कार में करीब 12 किलोमीटर तक बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को दीवार किनारे फेंक दिया और हादसा दिखाने के लिए उसकी स्कूटी भी दीवार से टकरा दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *