पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किए गए और उनके अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई। यह रेड मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं से जुड़े पुराने मामले को लेकर की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले 7 अक्टूबर 2024 को भी ED ने उनके घर, ऑफिस और गुरुग्राम, जालंधर व दिल्ली के ठिकानों पर छापेमारी की थी। वहीं, दो दिन पहले Ashok Mittal के ठिकानों पर भी ED ने कार्रवाई की थी, जिससे पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
