पंजाब सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 7 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 2003 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी कमल किशोर यादव को सचिव, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कोऑर्डिनेशन विभाग के साथ-साथ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एनवायरमेंट तथा फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ प्रिजर्वेशन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं IAS अधिकारी पल्लवी मिश्रा को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) कलानौर नियुक्त किया गया है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभिन्न विभागों में कार्य व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

