मोहाली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

मोहाली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

मोहाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक CIA टीम को सूचना मिली थी कि गांव बडाला निवासी विकास उर्फ लकी, जिसके खिलाफ पहले से मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं, अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बडाला के पास नाकाबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसकी कार से कई अवैध हथियार बरामद किए गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी अनीश कुमार और नवांशहर निवासी प्रदीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। अनीश पर अमृतसर, फरीदकोट और मोहाली में पहले से कई केस दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन .32 बोर पिस्टल, एक .30 बोर पिस्टल, एक .45 बोर पिस्टल और एक .12 बोर पिस्टल के साथ बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और खाली खोल बरामद किए हैं। वहीं फरार आरोपी साजन के खरड़ स्थित फ्लैट की छत से भी एक .45 बोर पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *