क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : पंजाब के तरनतारन जिले की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया शहनाज सिंह उर्फ शॉन भिंडर को गिरफ्तार किया है, जिसकी तलाश अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई को भी काफी समय से थी। शहनाज सिंह कोलंबिया से अमेरिका और कनाडा में कोकीन की तस्करी करता था।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमेरिका में उसके कुछ साथियों को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका में अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद शहनाज सिंह भारत भाग आया था, लेकिन पंजाब पुलिस ने उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

