पंजाब में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क बेनकाब, 5 आरोपी काबू, हथियार बरामद

पंजाब में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क बेनकाब, 5 आरोपी काबू, हथियार बरामद

पंजाब में अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 आधुनिक पिस्तौल और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और अटारी सेक्टर में ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाते थे।

CP Gurpreet Singh Bhullar के मुताबिक मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह पहले भी NDPS मामले में जेल जा चुका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बेरोजगार युवाओं को पैसों का लालच देकर अपने नेटवर्क में शामिल कर रहे थे। बरामद हथियारों में विदेशी ग्लॉक पिस्तौल समेत कई आधुनिक हथियार शामिल हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *