जालंधर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध इमारत पर चला बुलडोजर

जालंधर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध इमारत पर चला बुलडोजर

पंजाब सरकार की “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपूत नगर मॉडल हाउस इलाके में नशा तस्करों की अवैध इमारत को ढहा दिया। यह कार्रवाई नगर निगम जालंधर और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

सीपी जालंधर श्रीमती धनप्रीत कौर IPS ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामलों में केस दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए एंटी-ड्रग हेल्पलाइन 97791-00200 या इमरजेंसी नंबर 112 पर संपर्क करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *