CM भगवंत मान और सुनील जाखड़ को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

CM भगवंत मान और सुनील जाखड़ को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब में एक बार फिर धमकी भरे ईमेल से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़, चंडीगढ़ बीजेपी मुख्यालय और दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर को भी निशाना बनाने की बात कही गई।

धमकी मिलने के बाद पुलिस, साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्टिव हो गईं। संवेदनशील इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कई जगहों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन मामले को गंभीरता से लेकर जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *