चंडीगढ़ में चिन्नी कुबाहेड़ी की हत्या में महिला मास्टरमाइंड काबू, प्रॉपर्टी झगड़े में रचवाई सुपारी किलिंग

चंडीगढ़ में चिन्नी कुबाहेड़ी की हत्या में महिला मास्टरमाइंड काबू, प्रॉपर्टी झगड़े में रचवाई सुपारी किलिंग

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड अमरीन को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-35 निवासी अमरीन और चमनप्रीत के बीच न्यू चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें अमरीन ने धोखाधड़ी और आर्थिक नुकसान के आरोप लगाए थे।

जांच में खुलासा हुआ कि इसी रंजिश के चलते अमरीन ने गैंगस्टर लकी पाटियाल के जरिए कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की साजिश रची। इस पूरे प्लान में मोहाली के प्रॉपर्टी डीलर हर्षप्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई, जिसने एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अमरीन और गैंगस्टर के बीच संपर्क करवाया और डील फाइनल करवाई।

क्राइम ब्रांच ने 29 अप्रैल को हर्षप्रीत को मलोया से गिरफ्तार किया था, जिसके पास से .45 बोर पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए। जांच में सामने आया कि हथियार अमरीन के नाम पर रजिस्टर्ड था, जिससे केस कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की ओर मुड़ गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *