पंजाब में मामूली कहासुनी के बाद युवकों ने 15 साल के बच्चे की हथौड़े से पीटकर कर दी हत्या

पंजाब में मामूली कहासुनी के बाद युवकों ने 15 साल के बच्चे की हथौड़े से पीटकर कर दी हत्या

पंजाब के संगरूर के पटियाला गेट स्थित कृष्णा बस्ती में मामूली कहासुनी खूनी झड़प में बदल गई। इस दौरान 15 वर्षीय अर्शदीप सिंह उर्फ अंकुश की युवकों ने हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसका 18 वर्षीय चचेरा भाई अवनीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है।

परिजनों के अनुसार, गली में बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने अर्शदीप को बुलाकर उस पर नुकीले हथियार और हथौड़े से हमला किया। मृतक के पिता ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *