पूर्व DIG भुल्लर पर ED का शिकंजा, जालंधर सहित 11 ठिकानों पर छापेमारी, बेनामी संपत्तियों की जांच

पूर्व DIG भुल्लर पर ED का शिकंजा, जालंधर सहित 11 ठिकानों पर छापेमारी, बेनामी संपत्तियों की जांच

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल, जालंधर: रिश्वतखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, नाभा और जालंधर के 11 ठिकानों पर सोमवार सुबह छापेमारी शुरू की। कार्रवाई CBI और ACB के दर्ज मामलों से जुड़ी है, जिसमें आपराधिक केस निपटाने के बदले रिश्वत मांगने और आय से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोप हैं।

ED की तलाशी का मकसद अपराध से अर्जित संपत्तियों, बेनामी निवेश और मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत जुटाना है। भुल्लर को पिछले साल 8 लाख की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उनके ठिकानों से 7 करोड़ से ज्यादा नकदी, करोड़ों के गहने, ब्रांडेड घड़ियां और संपत्ति दस्तावेज मिले थे। गिरफ्तारी के बाद पंजाब सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *