क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल, जालंधर के 120 फुटी रोड पर स्थित खाना खजाना वैष्णो ढाबा में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। घटना के समय ढाबा बंद होने से बड़ा हादसा टल गया और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और रसोई का सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका है। पुलिस और दमकल विभाग आग के कारणों व नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।
