समाजवादी पार्टी संस्थापक Mulayam Singh Yadav के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के सौतेले भाई और भाजपा नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार सुबह उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने राजनीति से दूरी बनाए रखी और फिटनेस व रियल एस्टेट बिजनेस में सक्रिय रहे। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी और लखनऊ में अपना फिटनेस बिजनेस भी चलाते थे।

