मोगा के धर्मकोट में 29 वर्षीय कारोबारी गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह ‘गैरी कलेक्शन’ नाम से कपड़ों की दुकान चलाता था। गुरप्रीत का शव उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी में खून से लथपथ मिला। वह घर से कार धुलवाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर तक संपर्क न होने पर तलाश शुरू हुई। दुकान के कर्मचारी ने सबसे पहले उसे गाड़ी में मृत पाया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसे जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

Posted inPunjab
