जालंधर में नशे ने ली एक और जान! ओवरडोज से 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार ने उठाए गंभीर सवाल

जालंधर में नशे ने ली एक और जान! ओवरडोज से 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार ने उठाए गंभीर सवाल

जालंधर की तेल वाली गली में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक संजय की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि नशे ने उसकी जान ले ली। मृतक की मां कंचन ने बताया कि संजय दवाई लेने के बहाने घर से गया था, लेकिन देर रात जब वापस लौटा तो उसकी हालत बिगड़ी हुई थी और वह गिर रहा था। रात करीब 9 बजे जब मां ने देखा तो बेटे की मौत हो चुकी थी। घर बुलाए गए डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां के मुताबिक संजय नशे का आदी था और घर से 400 रुपए लेकर गया था, जिन पैसों से उसने नशा खरीदा। आरोप है कि नशे का टीका लगाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि संजय अक्सर अपने जेठानी के घर जाता था और घटना वाले दिन भी वहीं से देर रात लौटा था। इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और इंसाफ की मांग कर रहा है।

परिवार के सदस्य गुरमीत सिंह ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि गली-गली में नशा बिक रहा है और नौजवान इसकी वजह से मौत के मुंह में जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि नशे की लत में फंसे लोगों के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जाए और नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *