जालंधर में करोड़ों की विदेशी करंसी के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, पढ़ें

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: जालंधर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 2 करोड़ रुपए की विदेशी करंसी के साथ व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान होशियारपुर के रहने वाले पुनीत सूद उर्फ गांधी के रूप मे हुई है। जिससे पुलिस ने एक क्रेटा कार भी बरामद की है।

जानकारी मुताबिक रविवार शाम पुलिस में संतनगर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान शक के आधार पर ब्लैक रंग की क्रेटा को रोक कर तलाशी ली गई। जिसमे से 2 करोड़ रुपए की विदेशी करंसी बरामद हुई। आरोपी इन पैसों के पुलिस को कोई भी पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखा पाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment