जालंधर : शेखे गांव में व्यक्ति की हत्या की गुत्थी सुलझी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर के गांव शेखे पुल के पास प्रवासी व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर ही सुलझा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जालंधर देहात के एसएसपी गुरमीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और हत्या के बारे में कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि हत्या की वारदात को उसके साथ फैक्ट्री में काम करने वाले उसके 3 साथियों ने ही अंजाम दिया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी विक्रम को शक था कि राकेश मंडल ने उसके एक रिश्तेदार से छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद वह राकेश मंडल से रंजिश रखने लगा था। बाद उसने और उसके साथियों ने मिलकर पहले एक साथ शराब पी। जिसके बाद आरोपियों ने राकेश मंडल का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment