जालंधर में मां की बहादुरी से नाकाम हुई किडनैपिंग, 3 साल की बच्ची को लेकर भाग रहा था आरोपी, लोगों ने दबोचा

जालंधर में मां की बहादुरी से नाकाम हुई किडनैपिंग, 3 साल की बच्ची को लेकर भाग रहा था आरोपी, लोगों ने दबोचा

जालंधर के लांबड़ा थाना क्षेत्र में एक मां की सतर्कता से 3 साल की बच्ची का अपहरण होने से बच गया। महिला अपनी बेटी के साथ ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी एक व्यक्ति ने बच्ची के मुंह पर कपड़ा डालकर उसे ले जाने की कोशिश की।

बच्ची की आवाज बंद होने पर महिला ने पीछे मुड़कर देखा और तुरंत आरोपी को थप्पड़ मारकर बच्ची को छुड़ा लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

महिला का आरोप है कि पुलिस देरी से मौके पर पहुंची और उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। वहीं आरोपी लोगों के सामने खुद को जल्द छूट जाने की धमकी देता रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *