जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 अत्याधुनिक .32 बोर पिस्तौल, 9 मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अन्य राज्यों से हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Posted inJalandhar