पंजाब कांग्रेस में बदलाव की आहट! खड़गे ने दिल्ली तलब किए पंजाब के 5 बड़े नेता

पंजाब कांग्रेस में बदलाव की आहट! खड़गे ने दिल्ली तलब किए पंजाब के 5 बड़े नेता

पंजाब भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब कांग्रेस में भी बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पंजाब के 5 बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया है, जहां प्रदेश नेतृत्व को लेकर अहम मंथन हो सकता है।

पूर्व डिप्टी CM और सांसद सुखजिंदर रंधावा ने संकेत दिए हैं कि बैठक में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बदलने पर चर्चा हो सकती है। बैठक में राजा वड़िंग, प्रताप बाजवा, चरणजीत चन्नी और डॉ. अमर सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस में एक धड़ा नए प्रदेश अध्यक्ष की मांग कर रहा है, जबकि वड़िंग समर्थक 2027 चुनाव तक नेतृत्व बदलने के खिलाफ हैं। साथ ही पार्टी में यह बहस भी जारी है कि अगला विधानसभा चुनाव किसी एक चेहरे पर लड़ा जाए या सामूहिक नेतृत्व में।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *