जालंधर: पूर्व पार्षद विजय दकोहा सहित 5 पर FIR, यह है मामला?

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
2 Min Read
जालंधर

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर पुलिस ने धमकी देने व मारपीट के आरोप में तुलसी सैनिटेशन के मालिक व रामामंडी के पूर्व पार्षद विजय दकोहा और उनके बेटे सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फ़िलहाल इस मामले में अभी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।

भीमसेन निवासी अमनपुर तहसील अबोहर जिला फाजिल्का ने थाना रामामंडी में शिकायत दर्ज करवाई थी।  शिकायत में भीमसेन निवासी ने बताया है कि वह टाइल्स लगाने का काम करता है। उसने बताया कि ठेकेदार ने जालंधर के रामामंडी स्थित तुलसी सैनिटेशन से टाइल्स खरीदी थी। उसने बताया कि उसके ठेकेदार ने 300 टाइल्स डब्बे का सौदा विजय दकोहा के साथ किया था।

इस दौरान उन्हें सिर्फ 150 डब्बे भेजे गए जिसमे से अधिकतर टाइल्स टूटी हुई निकली। जब वह रामामंडी स्थित तुलसी सैनिटेशन पर टूटी टाइल्स वापस करने पहुंचा तो दुकान पर बैठे पूर्व पार्षद विजय दकोहा उनके बेटे बॉबी दकोहा ने तीन अन्य साथियों सहित उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की। 

पीड़ित के अनुसार काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी लेबर तुलसी सेनिटेशन पर पहुंची तो उक्त हमलावरों ने उन्हें भी दुकान पर बैठा लिया। इसके बाद लेबर के भी गंभीर चोटे मारी गई। ठेकेदार को जब पता चला तो उसने मौके पर पहुंच सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं थाना रामामंडी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई तो पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ 323 325 342 506 34 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment