जालंधर देहात पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित 01 गिरफ्तार, पढ़ें

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
2 Min Read
jalandhar dehat police

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर देहात पुलिस के SSP डॉ. अंकुर गुप्ता (आईपीएस) के निर्देशानुसार समाज के बुरे तत्वों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत थाना मकसूदा की पुलिस टीम ने अवैध हथियारों सहित व्यक्ति को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है।

इस बारे में जानकारी देते हुए देहात के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि थाना मकसूदा के इंस्पेक्टर रविंदरपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित खुर्दपुर पुली के पास मौजूद थे। जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध पिस्तौल और 4 जिंदा रौंद के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करण यादव पुत्र रामू यादव निवासी गांव कालड़ा थाना मकसूदां के रूप में हुई है।

अंकुर गुप्ता ने बताया कि आरोपी का रिमांड हासिल करने के बाद उसकी निशानदेही से एक अन्य अवैध पिस्तौल बरामद किया। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ 3 मामले पहले ही दर्ज है और वह 13 माह पहले ही आर्मस एक्ट के मामले में जेल से बाहर आया था। और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने कि फ़िराक में था।

 

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment