जालंधर देहात पुलिस ने नकोदर-जालंधर रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक को 100 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सैमुअल निवासी तलवंडी नेपालां, फिरोजपुर के रूप में हुई है। वह पहले बैंक में सेल्स मैनेजर रह चुका है और फिलहाल एक चर्च में सेवा करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी जल्दी पैसा कमाने के लालच में फिरोजपुर बॉर्डर इलाके से हेरोइन लाकर जालंधर, नकोदर और लांबड़ा क्षेत्र में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है और उसके नेटवर्क की जांच जारी है।

Posted inJalandhar