पंजाब में ED रेड के विरोध में AAP के प्रदर्शन के दौरान नवांशहर के बलाचौर में हंगामा हो गया। बंगा से विधायक Dr. Sukhwinder Sukhi और भाजपा जिला प्रधान Rajwinder Lucky के बीच तीखी बहस हाथापाई तक पहुंच गई। भाजपा नेता राजविंदर लक्की का आरोप है कि जब वह AAP के प्रदर्शन की लाइव वीडियो बना रहे थे, तब विधायक सुक्खी ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
लक्की के मुताबिक, उन्होंने AAP नेताओं को धरने के लिए पानी और चाय तक ऑफर की थी, लेकिन बाद में कुछ कार्यकर्ता उनके दफ्तर में घुस आए और वहां रखा माइक-स्पीकर उठाने लगे। विरोध करने पर माहौल गरमा गया। वहीं AAP की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
