बठिंडा के तलवंडी साबो क्षेत्र के गांव चठ्ठेवाला में नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। आरोपी के परिवार ने पुलिसकर्मियों को घेरकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एएसआई जगसीर सिंह और हेड कांस्टेबल नीरज कुमार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एएसआई को बठिंडा रेफर किया गया है।
हमले के दौरान आरोपी जीतू मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी जसज्योत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
