जालंधर की मकसूदां मंडी में मंगलवार शाम फायरिंग से हड़कंप मच गया। फंड विवाद को लेकर दो पक्षों में बहस के बाद करीब 4 राउंड फायर हुए। इस दौरान भाजपा नेता मोनू पूरी और उनका एक साथी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Posted inJalandhar