क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल जालंधर की मकसूदां मंडी में कुछ दिन पहले युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपीयों की पहचान नागरा पिंड के रहने वाले कार्तिक पुत्र सुरेश कुमार और मोहित मलहोत्रा उर्फ काका पुत्र विजय कुमार निवासी मोहल्ला अमर नगर, गुलाब देवी रोड के रूप में हुई है। उक्त आरोपियों के पास से 32 बोर के दो अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए है।
बीते दिन आरोपियों ने उधम सिंह नाम के व्यक्ति पर गोलियां चलाई थी। जिसमें गोली उसके हाथ पर लगी थी। जानकारी देते सुर पुलिस के सीनियर अधिकारीयों ने बताया कि मकसूदां चौक के पास उधम सिंह स्नैक्स खा रहा था। इतने में एक पी सी आर की टीम आई तो उधम सिंह ने पी सी आर टीम से कहा कि आप थोड़ा जल्दी-जल्दी उक्त एरिया में चक्कर मारा करें, यहां पर लूट की वारदातें बहुत होती है। ये बात पास में खड़े उक्त आरोपियों ने भी सुनी। उन्हें लगा कि ये बात उधम सिंह ने उन्हें कही है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने गोलियां चला दी पुलिस ने आरोपीयों खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया था।