पंजाब: पैसों के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, छोटे भाई ने  ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की कर दी हत्या

पंजाब: पैसों के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की कर दी हत्या

पंजाब: धनौला के पास गांव बड़बर में वीरवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा भाई सुखविंदर सिंह (45) बताया जा रहा है। दोनों भाइयों के बीच पिछले कुछ दिनों से करीब एक लाख रुपये और खेत में खड़ी टाहली (पेड़) को लेकर विवाद चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, मनजिंदर सिंह सुबह गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन का इंतजाम करने जा रहे थे, तभी रास्ते में पीछे से आए आरोपी ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। आरोप है कि ट्रैक्टर कई बार चढ़ाया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोपी पर हमला करने और खुद पर भी ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *