लुधियाना की पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या कर दी गई। 6 दिन पहले गनपॉइंट पर किडनैप हुई सिंगर का शव आज नीलो नहर से बरामद हुआ। परिवार का आरोप है कि मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा जबरन शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने साथियों के साथ मिलकर अगवा किया और हत्या के बाद कनाडा फरार हो गया।
परिवार के मुताबिक दोनों की दोस्ती 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी, लेकिन आरोपी के शादीशुदा और बच्चों का पिता होने का पता चलते ही यशइंदर ने रिश्ता खत्म कर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

