पंजाब में नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ड्रग्स और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5.5 किलो हेरोइन, 4 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे और पंजाब में हथियारों की सप्लाई का काम कर रहे थे। पुलिस ने थाना SSOC अमृतसर में मामला दर्ज कर नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पंजाब पुलिस ने कहा कि नशे और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

