शादी के बंधन में बंधे नवजोत सिद्धू के बेटे, कौन हैं इनायत रंधावा ? जो बनीं सिद्धू परिवार की बहू !

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
2 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू के बेटे करण सिद्धू शादी के बंधन में बंध गए हैं। पटियाला के बरादरी स्थित आवास में करण सिद्धू का इनायत रंधावा के साथ आनंद कारज हुआ।

आपको बता दें कि जून महीने में नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बेटे की सगाई की जानकारी शेयर की थी। उस समय सिद्धू अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में थे। इस तस्वीर में इनायत रंधावा भी थीं। इनायत रंधावा पटियाला की ही रहने वाली हैं। इनायत और करण ने ऋषिकेश में सगाई की थी। इनायत के पिता मनिंदर रंधावा फौज में सेवाएं निभा चुके हैं। वह पंजाब रक्षा सेवा भलाई विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर तैनात रहे हैं।

वहीं, बात अगर करण सिद्धू की करें, तो वो उन्होंने कानून की पढ़ाई की है। वो पेशे से वकील है।उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया है। इसके अलावा उन्होंने न्यूयॉर्क के बेंजामिन एन कार्डोजो स्कूल ऑफ लॉ से भी कानूनी की डिग्री हासिल की है। सनद रहे कि बीते दिनों गुरनाम सिंह हत्या मामले में नवजोत सिंह सिद्धू 10 माह की जेल काट कर लौटे हैं। वहीं, अगर उनकी राजनीतिक स्थिति की बात करें, तो वो फिलहाल कांग्रेस में हैं। अब ऐसे में आगामी दिनों में वो राजनीतिक मोर्चे पर क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment