रमन अरोड़ा का कमबैक, पंजाब सरकार ने फिर बहाल की सुरक्षा, हलके में फिर शुरू होगी गतिविधियां

रमन अरोड़ा का कमबैक, पंजाब सरकार ने फिर बहाल की सुरक्षा, हलके में फिर शुरू होगी गतिविधियां

जालंधर सेंट्रल की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। विधायक रमन अरोड़ा को पंजाब सरकार ने दोबारा सुरक्षा दे दी है, जिसके तहत उन्हें पुलिस के गनमैन भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं।सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि उनका बंद पड़ा दफ्तर भी अब दोबारा खुलने जा रहा है। संकेत साफ हैं—रमन अरोड़ा अब फिर से मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। सूत्र बताते हैं कि उन्हें हलके में एक्टिव होकर लोगों से जुड़ने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए कहा गया है।

कुछ समय पहले एफआईआर के बाद उनकी गतिविधियां सीमित हो गई थीं और वे केवल धार्मिक कार्यक्रमों में ही दिखाई दे रहे थे। लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह कदम जालंधर सेंट्रल में आने वाले समय में समीकरण बदल सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि रमन अरोड़ा की वापसी कितनी मजबूत साबित होती है और इसका असर बाकी नेताओं पर कैसा पड़ता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *