पंजाब में नए बेअदबी कानून के तहत पहला केस दर्ज, मलोट में गुटका साहिब की हुई बेअदबी

पंजाब में नए बेअदबी कानून के तहत पहला केस दर्ज, मलोट में गुटका साहिब की हुई बेअदबी

पंजाब में हाल ही लागू किए गए जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत पहला मामला दर्ज हो गया है। यह घटना श्री मुक्तसर साहिब जिले के मलोट शहर के वार्ड नंबर 10 से सामने आई, जहां गली में श्री गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिलने से इलाके में तनाव फैल गया।

 स्थानीय लोगों ने जब फटे हुए अंग देखे तो तुरंत सिख संगत को सूचित किया गया। संगत ने पूरे सम्मान के साथ इन पवित्र अंगों को नजदीकी गुरुद्वारा साहिब में पहुंचाया और पुलिस को खबर दी। इस घटना को लेकर सिख संगत में भारी रोष है।  पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *