पंजाब में ब्लास्टों पर सियासत तेज, CM मान बोले BJP अपनी हरकतों से बाज आए, डर का माहौल बनाकर वोट लेना चाहती है!

पंजाब में ब्लास्टों पर सियासत तेज, CM मान बोले BJP अपनी हरकतों से बाज आए, डर का माहौल बनाकर वोट लेना चाहती है!

पंजाब में एक सप्ताह के भीतर हुए तीन ब्लास्टों को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को घेरा, वहीं सीएम मान ने इन घटनाओं के लिए BJP को जिम्मेदार ठहराया। श्री आनंदपुर साहिब में शुक्रराना यात्रा की शुरुआत के दौरान मान ने कहा कि BJP चुनावों से पहले लोगों में डर का माहौल बनाकर वोट लेना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में हो रहे छोटे-मोटे ब्लास्ट भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा हैं। सीएम मान ने कहा कि पंजाब शांतिप्रिय राज्य है और BJP को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब पहले ही हिंसा का काला दौर देख चुका है और लोग दोबारा वैसा माहौल नहीं चाहते।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *