पंजाब: राजस्थान-जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय मार्ग-54 के लिए जमीन अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। गुरदासपुर में तैनात महिला PCS अधिकारी और तत्कालीन SDM अनुप्रीत कौर रंधावा को पुलिस ने शनिवार सुबह उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि 2018-19 के दौरान एक करोड़ 63 लाख रुपये का मुआवजा पांच ऐसे लोगों के खातों में भेजा गया, जिनकी जमीन राष्ट्रीय मार्ग परियोजना में अधिग्रहित ही नहीं हुई थी। जांच में सामने आया कि भुगतान तत्कालीन SDM के हस्ताक्षरों के बाद जारी किए गए। मामले में पहले ही धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल था।

