होशियारपुर में खेलते समय बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

होशियारपुर में खेलते समय बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पंजाब के होशियारपुर के गांव भेखोवाल में 3 साल का बच्चा खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गया। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। बच्चा खेतों के पास खेल रहा था, तभी अचानक हादसा हो गया।

घटना के बाद गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। लोगों के मुताबिक बच्चे की अंदर से हलचल महसूस हो रही है, जिससे उसके सुरक्षित होने की उम्मीद बनी हुई है।

प्रशासन के साथ समाजसेवी संस्थाएं भी राहत कार्य में जुटी हैं। बाबा दीप सिंह सेवा दल की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग कर रही है। फिलहाल बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *