पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना में बड़ी कार्रवाई करते हुए PSPCL के 2 SDO और एक क्लर्क को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान SDO जस्कंवरप्रीत सिंह, SDO श्रुति शर्मा और क्लर्क आशु के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई लुधियाना निवासी प्रिंस निजहावन की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि सोलर सिस्टम की फाइलें क्लियर करने और मीटर इंस्पेक्शन रिपोर्ट तैयार करने के बदले अधिकारियों ने 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रैप लगाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
