जालंधर : कारोबारी से फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, आतंकी लखबीर सिंह लांडा के नाम पर मांगे थे 2 करोड़ !

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
2 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लंडा हरिके के नाम पर फिरौती मांगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का बेटा यूके में बैठा है, जिसने फिरौती के लिए कॉल किया था। इसे लेकर शहर के उद्योगपति बलकार सिंह की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने एक केस दर्ज किया था।टेक्निकल जांच के दौरान उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बताया कि बलकार सिंह को फोन करने वाले ने अपनी पहचान खतरनाक गैंगस्टर लंडा हरिके के रूप में बताई और उनसे 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। मांग पूरी नहीं करने पर उद्योगपति और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की टेक्निकल जांच शुरू कर दी जांच के दौरान पुलिस ने कॉल के पीछे अमनजोत सिंह पुत्र मक्खन सिंह और मक्खन सिंह पुत्र मोहन सिंह दोनों निवासी कैदोवाल माहिलपुर होशियारपुर की भूमिका का पता चला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर जालंधर में एफआईआर दर्ज कर मक्खन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अमनजोत अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment