क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर देहात पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी मरने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कपूरथला के रहने वाले राजा, दविंदर सिंह निवासी ढुड्डीवाल, कपूरथला और हरजिंदर सिंह निवासी टिब्बा थाना तलवंडी चौधरी कपूरथला के रूप में हुई है। उक्त आरोपियों को शाहकोट एरिया से अरेस्ट किया गया है।
सभी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।इन तीनों में से मुख्य आरोपी राजा जोकि पंजाब पुलिस का थानेदार था जिसे भ्रष्टाचार के केस में डिपार्टमेंट द्वारा बर्खास्त किया गया था। आरोपी भोले भाले लोगों से अपने आपको CIA स्टाफ कपूरथला का मुलाजिम बताकर पैसे ऐंठते थे। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया और 12 हजार रुपए व गाड़ी बरामद की। तीनों के खिलाफ पहले भी तीन मामले ऐसे ही दर्ज हैं।