क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर में मल्होत्रा बुक डिपो (MBD ग्रुप) से करीब 2.26 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना 3 की पुलिस ने अंबाला निवासी हेमंत कक्कड़ के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी चंडीगढ़ में एस-7 बुक शॉप नाम से बड़ी दुकान चलाता है। जिसे 2 करोड़ 26 लाख रुपए की सप्लाई दी गई। इसके बाद आरोपी ने न तो किताबें मंगवाईं और न ही बकाया रकम लौटा रहा है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है, जल्द ही पुलिस आरोपी को नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी। अगर उसने सहयोग नहीं किया तो गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी जाएंगी।
जालंधर में मल्होत्रा बुक डिपो (MBD ग्रुप) से करोड़ों रुपए की ठगी, FIR दर्ज
Leave a comment
Leave a comment