क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जालंधर से कांग्रेसी विधायक परगट सिंह व सुखविंद्र कोटली के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज किया है, दरअसल यह केस मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के मामले में दर्ज हुआ है।
दोनों कोंग्रेसी विधायकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जानकारी मुताबिक इस मामले में 15 अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।