पंजाब के इस जिले में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 गैंगस्टर घायल, 1 गिरफ्तार, पढ़ें

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
2 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल, पंजाब : तरनतारन में नौशहरा की तरफ से आ रहे तीन बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को इन बदमाशों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। वे खेड़ा गांव से नौशहरा की ओर आ रहे थे। पुलिस ने रणनीति बनाकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अर्शदीप और रोबिन घायल हो गए, जबकि करणदीप को सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, बदमाशों के पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment