जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पुराने भ्रष्टाचार मामले में उन्हें नोटिस जारी करते हुए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, फिलहाल केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पूछताछ के लिए पेश होने के लिए नहीं कहा है। जानकारी के अनुसार, ED ने मामले से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेज तलब किए हैं और फिलहाल जांच कागजी प्रक्रिया के स्तर पर आगे बढ़ रही है। इस बीच विधायक रमन अरोड़ा एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गए हैं।

Posted inJalandhar