क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर, पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम के तहत जालंधर पुलिस ने नगर निगम की मदद से महिला नशा तस्कर निशा चौधरी और दिलीप सिंह के मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई अशोक विहार इलाके में की गई।
करीब 60 से 70 कर्मचारियों और बुलडोजर के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। एडीसीपी आकर्षी जैन ने बताया कि दोनों आरोपियों ने नशा तस्करी के पैसों से अवैध निर्माण कराया था। निशा चौधरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं, जबकि दिलीप सिंह के खिलाफ भी कई केस लंबित हैं। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।