जालंधर: संग्दिध परिस्थितियों में मिला अज्ञात का शव, इलाके में फैली सनसनी, पढ़ें

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read
Body of an unknown person found under suspicious circumstances

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर के फोकल प्वाइंट के पास है संदिग्ध हालत में व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही थाना नंबर 8 की पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फोकल प्वाइंट फ्लाईओवर संजय गांधी नगर के पास एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा हुआ है इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान करवाने के लिए उसके शव को 72 घंटे तक सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment