कोर्ट से भगोड़ा घोषित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल (जालंधर) दो साल पुराने केस में भगोड़ा घोषित व्यक्ति को थाना 7 की पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह वासी मकान नं 6A एकता विहार जालंधर के तौर पर हुई है। जिसे दिनांक 14/06/2023 को मानयोग अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था।

इस बारे में विस्तार में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई गुरदेव सिंह चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी सहित कुकी ढाब चौंक के पास मौजूद थे। तभी सुचना मिली कि उक्त भगोड़ा आरोपी मीठापुर रोड के नजदीक खड़ा है जिसे एएसआई गुरदेव सिंह ने पुलिस पार्टी की मदद से तुरंत रेड कर गिरफ्तार किया।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment