जालंधर में यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पाकिस्तानी गैंगस्टर के इशारे पर किया हमला

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
2 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर में यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ ​​रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने वाले हरियाणा के बदमाश के और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें बदमाश को गोली लगी।

बदमाश हार्दिक (21) यमुनानगर के शादीपुर गांव का रहने वाला है। वह लॉरेंस गैंग का गुर्गा है। एनकाउंटर राजयपुर बल्लां के पास किया गया। इस जगह से कुछ ही दूरी पर इन्फ्लुएंसर का घर है, जहां पर वारदात को अंजाम दिया गया था।

जानकारी मुताबिक मुताबिक पुलिस बदमाश को हरियाणा से गिरफ्तार करके वेपन रिकवरी के लिए ले गई थी। यहां उसने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। इसके चलते पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें बदमाश को गोली लगी।

जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि कल देर शाम हमारी टीमों ने यमुनानगर के पास से हार्दिक को गिरफ्तार किया था। यमुनानगर में हुई पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने ही ग्रेनेड फेंका था।

आज सुबह जब उसे हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर आए तो उसने वेपन हाथ में लेते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी जख्मी हो गया। एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा- पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के कहने पर उसने ये वारदात की थी।

इस वारदात में दो लोग शामिल थे। फिलहाल आरोपी से एक पिस्तौल बरामद किया है। बाकी भी कई हथियार हैं, जोकि हार्दिक के साथ आए दूसरे साथी के पास हैं। इसकी बरामदगी के लिए हमारी टीमें काम कर रही हैं।

 

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment